JavaScript is required
Relief and recovery support is available for people impacted by the January 2026 Victorian bushfires. Visit Emergency Recovery Victoria: vic.gov.au/january-2026-victorian-bushfires
Emergency Recovery Victoria

मुझे किन बातों पर ध्यान देना चाहिए? (What should I focus on?) - हिन्दी (Hindi)

कार्यस्थल में लोगों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के बारे में सोच-विचार करते समय ऐसे छह क्षेत्र हैं जिनपर आपको ध्यान देना चाहिए।

हर व्यवसाय अलग-अलग होता है, इसलिए हो सकता है कि ध्यान देने योग्य कुछ क्षेत्र आपके कार्यस्थल पर लागू न हों।

1. नेतृत्व और जवाबदेही

कार्यस्थल में लीडरों (मार्गदर्शकों) की यह जिम्मेदारी होती है कि वे हर किसी को दिखाएँ कि काम कैसे करने हैं। उन्हें यह दर्शाते हुए मार्गदर्शन करने की आवश्यकता है कि सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण किस प्रकार व्यवसाय के लिए ध्यान देने का एक मुख्य विषय है।

2. संस्कृति

कार्यस्थल संस्कृति का अर्थ अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग हो सकता है। परन्तु सकारात्मक कार्यस्थल संस्कृति पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। इसमें विविधता, समावेशन, सम्मान, सहयोग का प्रसार करना, तथा पुरस्कार और पहचान देना शामिल है। कर्मचारियों और टीमों के लिए अपने काम में अर्थ और उद्देश्य की भावना महसूस कर पाना भी महत्वपूर्ण होता है।

3. नीतियाँ और कार्यप्रणालियाँ

कई कार्यस्थलों में कार्यविधियाँ, नीतियाँ और कार्यप्रणालियाँ लागू होती हैं। इन नीतियों का निर्माण या इनकी समीक्षा करते समय कर्मचारी के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के बारे में सोचें।

4. शिक्षा एवं क्षमता

कर्मचारी अपने खुद के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को समझते हैं। उन्हें यह भी पता रहता है कि दूसरों की सहायता कैसे करनी है। आप निम्नलिखित के माध्यम से अपने कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के बारे में समझने में सहायता दे सकते हैं:

  • प्रशिक्षण सत्र,
  • औपचारिक शिक्षा
  • मानसिक रोग से जुड़े कलंक के बारे में जागरुकता पैदा करना

5. समावेशन

सभी कर्मचारियों के पास कार्यस्थल में भाग लेने के समान अवसर हैं। इससे कर्मचारियों को काम पर स्वस्थ एवं सम्मानजनक संबंधों का निर्माण करने में मदद मिलेगी।

6. जोखिम रोकथाम

कार्यस्थल में सभी संभावित नुकसान को कम करने के लिए कार्यस्थल कदम उठाते हैं। अधिक मार्गदर्शन के लिए WorkSafe देखें।

Updated