Image of a woman filling up a car at a service station

Servo Saver क्या है? (Hindi हिंदी)

Servo Saver से आप अपने आस-पास के क्षेत्र और विक्टोरिया भर में फ्यूल (पैट्रोल डीजल इत्यादि) की क़ीमतों की तुलना कर सकते हैं। यह फ्यूल की तुलना करने का वो एकमात्र साधन है जिसे अपडेट करना सभी पैट्रोल पम्प्स (सर्विस स्टेशनों) के लिए क़ानूनन आवश्यक है।

Servo Saver क्या है?

Servo Saver, Service Victoria ऐप में एक फीचर है।

जिससे आप अपने आस-पास के क्षेत्र और विक्टोरिया भर में फ्यूल (पैट्रोल डीजल इत्यादि) की क़ीमतों की तुलना कर सकते हैं।

विक्टोरियाई सरकार ने नए क़ानून लागू किए हैं ताकि ड्राइवरों को फ्यूल की नवीनतम क़ीमतों का पता लग सके।

इसका मतलब है कि विक्टोरिया के सभी पैट्रोल पम्प्स (सर्विस स्टेशन्स) के लिए अब यह अनिवार्य है कि जब भी वे अपनी फ्यूल क़ीमतों को बदलें तो इसकी जानकारी Service Victoria को दें।

पैट्रोल पम्प्स (सर्विस स्टेशन्स) के लिए यह भी अनिवार्य है कि वे अगले दिन फ्यूल की जो अधिकतम क़ीमतें चार्ज करने जा रहे हैं (इसे मूल्य सीमा कहा जाता है) उसकी जानकारी एक दिन पहले दें।

पहले ही योजना बनाने और पैसे बचाने के लिए घर से निकलने से पहले Servo Saver का उपयोग करें।

Servo Saver फ्यूल की तुलना करने का वो एकमात्र साधन है जिसे अपडेट करना सभी पैट्रोल पम्प्स (सर्विस स्टेशनों) के लिए क़ानूनन आवश्यक है।

Service Victoria ऐप डाउनलोड करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें

Service Victoria App QR code

आप Apple के लिए App Store (external link)(opens in a new window) या एंड्रॉयड के लिए Google Play (external link)(opens in a new window) के माध्यम से भी यह ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

फ्यूल (पैट्रोल डीजल इत्यादि) की मूल्य सीमाओं को समझना

आपकी भाषा में मुफ़्त सहायता

अपनी भाषा के दुभाषिये से बात करने के लिए नीचे दिए गए नंबर पर फ़ोन करें। वे ऐप डाउनलोड करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

हिंदी – 03 9280 3117

सटीकता और रिपोर्ट करने से संबंधित समस्याएँ

Updated