इस अवधि के दौरान, दैनिक यात्रा का पूर्ण किराया (फुल फेयर) $11.40 से $5.70 हो जाएगा, जबकि कन्सेशन किराया घट कर $5.70 से $2.85 हो जाएगा, जिससे जीवन यापन के खर्च में तुरंत राहत पहुँचेगी।
यात्रा में यह छूट सभी ट्रेनों, ट्राम्स और बसों; तथा ग्रामीण ट्रेनों, कोचेज़ और बसों में (अंतर्नगरीय और गावों/कस्बों के बीच चलने वाली बस सेवाओं सहित) यात्रा के लिए है। इसमें SkyBus (स्काईबस), नौकाएँ, और वे ग्रामीण बस सेवाएँ शामिल नहीं है जिन्हें सरकार से छूट प्राप्त नहीं है।
यह रियायती यात्रा विक्टोरिया में, कन्सेशन कार्ड धारकों (जैसे कि छात्र या बड़ी उम्र के व्यक्तियों) सहित उन सभी लोगों के लिए है, जिनके पहले से छूट-प्राप्त किराये और कम होकर आधे हो जाएँगे।
यह छूट पाने के लिए, यात्रीगण पहले की तरह टैप ऑन करें, और किराये की गणना अपने आप आधे किराये में हो जाएगी।
बच्चे और 18 साल से कम उम्र वाले व्यक्ति अपने Youth myki के साथ पहले की तरह निःशुल्क यात्रा कर सकते हैं, और बड़ी उम्र के व्यक्ति पहले की तरह सप्ताहांत में निःशुल्क यात्रा कर सकते हैं।
V/Line (वी/लाइन) तथा ग्रामीण सेवाएँ
बुकिंग और सीट आरक्षण सोमवार 1 जून 2026 से दोबारा शुरू हो जाएगा, आधी क़ीमत पर।
सामूहिक यात्रा बुकिंग भी रियायती क़ीमत पर करवाई जा सकती है।
ग्रामीण कोच सेवाओं के टिकट्स गावों और शहरों के उन ट्रेन स्टेशनों पर बुक किए जा सकते हैं जहाँ टिकट बुकिंग कर्मचारी होते हैं साथ ही ये टिकट्स V/Line (वी/लाइन) बुकिंग एजेंट्स से भी बुक किए जा सकते हैं।
अगर आपने 1 जून 2026 के बाद यात्रा के लिए पहले बुकिंग करवा ली थी, तो आप टिकट की क़ीमत का कुछ अंश वापस पाने के लिए vline.com.au/contact-us(opens in a new window) पर कस्टमर फीडबैक फॉर्म ऑनलाइन भर कर आवेदन कर सकते हैं या किसी ऐसे स्टेशन पर जा सकते हैं जहाँ टिकट बुकिंग कर्मचारी होते हैं।
और अधिक जानकारी के लिए Transport Victoria की वेबसाइट पर जाएँ।
Updated
