अपने वाहन के पंजीकरण पर 20% वापस पाएँ
विक्टोरियाई वाहनों के मालिक़ अब अपने वाहन के पंजीकरण पर 20% रिबेट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन 1 जून से चालू होंगे और 31 जुलाई को बंद होंगे।
यह रिबेट 2025-2026 के वित्तीय वर्ष में पात्र वाहन पंजीकरणों पर लागू है।
आप Service Victoria ऐप या वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने से पहले
आपको निम्नलिखित की आवश्यकता होगी:
- आपके वाहन का पंजीकरण नंबर
- आपका विक्टोरियाई ड्राइवर लाइसेंस नंबर या VicRoads ग्राहक नंबर
- आपका पूरा नाम
- आपके बैंक ख़ाते का विवरण (बीएसबी तथा खाता नंबर)
इस रिबेट का भुगतान आपके बैंक ख़ाते में किया जाएगा।
चरण 1: Service Victoria ख़ाता स्थापित करें
आप रिबेट के लिए आवेदन करें उससे पहले आपका Service Victoria ख़ाता होना आवश्यक है।
आप यह खाता निम्नलिखित पर स्थापित कर सकते हैं:
- Service Victoria वेबसाइट पर
- आपके फ़ोन में Service Victoria ऐप पर
ख़ाता स्थापित करने के लिए:
- service.vic.gov.au/account पर जाएँ
- अपने ईमेल पता, आपके नाम का प्रथम शब्द (अगर कोई मिडिल नेम हो तो वो भी) और आपका सरनेम एंटर करें
- आपके ईमेल में भेजा गया सिक्योरिटी कोड एंटर करने के लिए बताए अनुसार चरणों को पूरा करें
- अपने ख़ाते की रक्षा के लिए 6-अंकों का एक पासवर्ड बनाएँ
- आपने ईमेल पते और पासवर्ड से लॉग इन करें
निम्नलिखित विवरण अपने पास तैयार रखें:
- आपके वाहन का पंजीकरण नंबर
- आपका विक्टोरियाई ड्राइवर लाइसेंस नंबर या VicRoads ग्राहक नंबर
- आपके बैंक ख़ाते का विवरण
चरण 2: रिबेट के लिए आवेदन करें
ख़ाता स्थापित कर लेने के बाद:
- Service Victoria ऐप खोलें और ‘20% off Rego’ पर टैप करें, या service.vic.gov.au/rego-rebateपर जाएँ
- ‘Get Started’ (शुरु करें) पर टैप करें
- अपने वाहन का प्रकार चुनकर और अपना पंजीकरण नंबर एंटर करके पता करें कि क्या आप आवेदन कर सकते हैं
- अपना पूरा नाम और आपका विक्टोरियाई ड्राइवर लाइसेंस नंबर या VicRoads ग्राहक नंबर एंटर करें
- अपना बैंक विवरण एंटर करें। रिबेट का भुगतान इस ख़ाते में किया जाएगा।
- अपने विवरण को एक बार फिर चैक कर लें और ‘Submit’ (जमा करें) पर टैप करें।
आपको इस बात की पुष्टि करने वाली एक ईमेल मिलेगी कि हमें आपका आवेदन प्राप्त हो गया है।
अगर आपने 2025-26 के लिए अपने वाहन पंजीकरण का शुल्क जमा नहीं करवाया है, तो जब VicRoads आपका पंजीकरण भुगतान स्वीकार और अपडेट कर लेगा उसके बाद आपके आवेदन की समीक्षा की जाएगी।
कौन आवेदन कर सकता है?
आप अपने नाम पर पंजीकृत, अधिकतम 2 पात्र वाहनों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पात्र वाहनों में शामिल है:
- कारें
- वैगन्स
- मोटरसाइकलें
- यूट्स
- हल्की वैन्स
व्यापारों या संगठनों के लिए पंजीकृत वाहन इस रिबेट के लिए पात्र नहीं हैं।
महत्वपूर्ण सूचना
Service Victoria के माध्यम से रिबेट के लिए आवेदन करने से पहले आपको VicRoads के माध्यम से अपने वाहन का पंजीकरण शुल्क अवश्य जमा करवाना होगा।
अगर आप अपने पंजीकरण शुल्क का भुगतान किश्तों में करते हैं, तो भी आप रिबेट के लिए आवेदन कर सकते हैं, चाहे आपको इस शुल्क की अंतिम किश्त जुलाई 2026 के बाद देनी हो तो भी।
अगर आपके पंजीकरण का नवीकरण 1 जुलाई 2026 के बाद शुरु होने वाले नए वित्तीय वर्ष के लिए है तो आपको यह रिबेट नहीं मिल सकती है।
प्रतिपूर्ती (रिबेट) प्राप्त करने में कितना समय लगेगा?
रिबेट का भुगतान सीधे बैंक ट्रांसफर द्वारा किया जाएगा।
अधिकाँश भुगतानों को 30 दिनों के भीतर प्रोसेस कर दिया जाएगा।
अगर आपने अपना पंजीकरण शुल्क हाल ही में जमा करवाया है, तो हो सकता है कि आपके आवेदन पर कार्यवाही में 30 दिन से अधिक समय लगे क्योंकि आपकी जानकारी को अपडेट किया जा रहा है।
कृपया धीरज रखें।
सहायता चाहिए?
सहायता प्राप्त करने के अलग-अलग तरीके हैं।
आपकी भाषा में सहायता
हिंदी में किसी दुभाषिये से बात करने के लिए 03 9280 3117 पर फ़ोन करें।
दुभाषिये द्वारा निम्नलिखित में आपकी सहायता की जा सकती है:
- Service Victoria ऐप डाउनलोड करने में
- Service Victoria ख़ाता स्थापित करने में
- रिबेट के लिए आवेदन करने के चरणों को समझने में
- ऑनलाइन आवेदन करने में
आवेदन करने में सहायता करने के लिए आप अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति से भी पूछ सकते हैं।
ऑनलाइन सहायता
आप किसी भी समय हमें service.vic.gov.au/messageपर मैसेज भेज सकते हैं।
अन्य सहायताएँ
सहायता के अन्य विकल्पों के बारे में जानने के लिए Get help applying for the vehicle registration rebateपर जाएँ।
अभी आवेदन करें
आवेदन 31 जुलाई 2026 को बंद हो रहे हैं।
service.vic.gov.au/rego-rebateपर जाकर अपनी पात्रता का पता लगाएँ और अपना आवेदन जमा करवाएँ
अपने फ़ोन पर ऐप डाउनलोड करने के लिए QR code को स्कैन करें।
Updated
