कृपया ध्यान दें: इस पृष्ठ के बाद आगे और जानकारी अंग्रेज़ी में है।
क़िफायती और उच्च गुणवत्ता से निर्मित नए घर में आपका और जल्दी प्रवेश

शानदार स्थल
हम उन क्षेत्रों में घरों की योजना बना रहे हैं जहाँ आप रहना चाहते हैं, जो ट्रेन, ट्राम स्टेशनों कार्य-स्थलों तथा अन्य सुविधाओं के आस-पास हैं।

और अधिक किफ़ायती मक़ान
हम मक़ानों को और भी किफ़ायती बनाकर अपना मक़ान आसानी से और जल्दी लेना संभव बना रहे हैं। मक़ान का निर्माण कराना हो या ख़रीदना हो, आपकी सहायता के लिए सुधार किया गया है।

उच्च गुणवत्ता वाले मक़ानों का निर्माण
हम लोगों पर ध्यान केन्द्रित रखने, बिल्डरों को जवाबदेह बनाने, और मक़ान लंबे समय तक चलें यह सुनिश्चित करने के लिए विक्टोरिया के बिल्डिंग सिस्टम में परिवर्तन कर रहे हैं।

पहली बार घर ख़रीदने वालों के लिए सहायता
हम $10,000 की फर्स्ट होम ओनर ग्रांट और $600,000 या उससे कम क़ीमत पर अपना पहला घर ख़रीदने वालों के लिए स्टैम्प ड्यूटी ख़त्म करके आपको अपने पहले घर के लिए नए अवसर प्राप्त करने में सहायता कर रहे हैं।

भवन-निर्माण से पहले डिज़ाइन के आधार पर ख़रीदने की लागतों में कमी की जा रही है
हमने प्रारंभिक लागतों को कम करने, भवन-निर्माण कार्य में तेज़ी लाने, और निर्माण से पहले डिज़ाइन के आधार पर ख़रीदना और भी सस्ता करने के लिए, निर्माण से पहले डिज़ाइन के आधार पर ख़रीदे जाने वाले अपार्टमेन्ट्स और टाउनहाउसेज़ की स्टैम्प ड्यूटी को कम किया है।
शानदार स्थल: मुख्य सुधार
गतिविधि केन्द्र कार्यक्रम
हम ट्रेन, ट्राम स्टेशनों कार्य-स्थलों और अन्य सुविधाओं के आसपास और ज़्यादा नए घरों के निर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं।
ज़मीन के विभाजन का सरलीकरण करना
हम एक प्लाट में एक और घर बनाना, दो नए घर बनाना, या प्लाट का उपविभाजन करना और भी आसान बना रहे हैं।
क्षेत्रीय हिस्सों में रहने के लिए और अधिक घर
हम अच्छे बुनियादी ढाँचों, सुविधाओं और हरित स्थलों के साथ बहुत बढ़िया क्षेत्रीय समुदायों का निर्माण कर रहे हैं।
पारिवारिक आवासों के लिए ग्रीनफील्ड योजना
नए सबर्बों और बैकयार्ड वाले घरों के निर्माण की हमारी 10- वर्षीय योजना।
इस्तेमाल नहीं हुई सरकारी ज़मीन की बिक्री
हम उस ज़मीन की फिर से ज़ोनिंग और निर्माणकरेंगे जिसकी अब सरकार को आवश्यकता नहीं है।
और अधिक पार्क्स और हरियाली युक्त स्थान
जो ज़मीन पूरी तरह से काम नहीं आ रही है उसे हरियाली युक्त स्थानों में बदला जा रहा है ताकि प्रत्येक व्यक्ति उसका आनंद उठा सके।
और अधिक कि़फायती घर: मुख्य सुधार
टाउनहाउसेज़ तथा मध्यम आकार की अपार्टमेंट बिल्डिंग्स के लिए स्वतः स्वीकृतियाँ
श्रेष्ठ विकास हेतु डिज़ाइन के उन्नत बनाए गए मानदण्डों को पूरा करने वाले प्लान्स के लिए तीव्र स्वीकृतियाँ।
प्लानिंग परमिट्स की प्रक्रिया में तेजी
काउंसिलों को प्लानिंग के बेहतर, तेजी से निर्णय लेने में सहायता के लिए हम नियमों और नीतियों को अपडेट कर रहे हैं।
ग्रैनी फ्लैट का निर्माण और भी आसान करना
अपने प्लाट में एक छोटा दूसरा घर बनाने के लिए अब आपको प्लानिंग परमिट लेने की ज़रूरत नहीं है।
छोटे प्लाटों के लिए और भी स्मार्टआवास
आप अब बिना परमिट लिए 100 स्क्वायर मीटर्स पर और अधिक भवन-निर्माण कार्य कर सकते हैं।
पानी और बिजली के कनेक्शन और भी तेजी से
हम आपको पानी और बिजली से तेजी से जोड़ रहे हैं ताकि आप अपने नए घर में और भी जल्दी प्रवेश कर सकें।
उच्च गुणवत्ता वाले घरों का निर्माण: मुख्य सुधार
हम लोगों को प्राथमिकता देने के लिए, भवन निर्माण-कर्ताओं की जवाबदेही तय करते हुए, और लंबे समय तक टिके रहने वाले घरों का निर्माण सुनिश्चित करते हुए विक्टोरिया की भवन निर्माण प्रणाली में सुधार कर रहे हैं।
होम वारंटी इंश्योरेंस
भवन-निर्माणकर्ताओं को अब पात्र प्रोजेक्ट्स के लिए नया होम वारंटी बीमा लेना अनिवार्य है, इससे बेहतर सुरक्षा मिलती है।
भवन निर्माण-कर्ताओं और डेवलपर्स (विकासकों) को जवाबदेह ठहराना
भवन निर्माण-कर्ताओं, सब-कॉन्ट्रेक्टरों (उप-ठेकेदारों) और डेवलपर्स (विकासकों) से भवन-निर्माण के दोषपूर्ण कार्य को ठीक कराने की एक नई शक्ति
हर नए अपार्टमेंट के लिए एक मेन्यूअल
आपके अपार्टमेन्ट के निर्माण, सुधार/मरम्मत और रखरखाव के विवरण का आजीवन रिकॉर्ड।
भरोसेमंद, अच्छी तरह से डिज़ाइन किए गए घरों का निर्माण करना
आरामदायक, वहनीय, आपकी ज़रूरतों को पूरा करने वाले घरों के लिए स्पष्ट नए मानदण्ड।
अपार्टमेन्ट निर्माणकर्ताओं के लिए नई बॉन्ड प्रणाली
डेवलपर्स (विकासकों) के लिए यह अनिवार्य है कि वे नियामक को बान्ड का भुगतान करें। इस पैसे का उपयोग भवन-निर्माण के काम की कमियों को ठीक करने के लिए किया जा सकता है।

हाउसिंग वक्तव्य
एक क़िफायती घर ढूँढना पहले से कहीं ज़्यादा कठिन होता जा रहा है़। इसलिए यह हाउसिंग वक्तव्य मक़ानों की कमी को दूर करने के लिए एक योजना सामने रखता है।

प्रगति की निगरानी करना
हम यह पता लगा रहे हैं कि ये बदलाव काम कर रहे हैं और आपकी कम्युनिटी को रहने के लिए और भी बेहतर स्थान बना रहे हैं।

विक्टोरिया के लिए योजना
हमारी दीर्घ-कालीन योजना, हम जहाँ रहते हैं, कार्य करते हैं, खेलते हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं उस बारे में हमारे लिए जो महत्वपूर्ण है, उसे संरक्षित रखते हुए, हमारी विविधतापूर्ण व बढ़ती जनसँख्या की आवश्यकताओं पर ध्यान देती है।
Updated

