परिवारों के लिए गाइड (मार्गदर्शिका)
आपके किंडर किट के बारे में
अपने बच्चे को खेल में शामिल करना उनके सीखने और विकास में सहायता करने का एक बढ़िया तरीका है। माता-पिता, देखभाल करने वाले और परिवार इस यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
किंडर किट किताबों, शैक्षिक खिलौनों और आपके बच्चे और परिवार के लिए घर पर आनंद लेने के लिए बनाई गई गतिविधियों से भरी होती हैं।
प्रत्येक किंडर किट में विशेष रूप से तीन साल के बच्चों के लिए बनाई गई वस्तुएं शामिल होती हैं।
विक्टोरियन अर्ली इयर्स लर्निंग एंड डेवलपमेंट फ्रेमवर्क
प्रारम्भिक बाल्यावस्था के टीचर और शिक्षक आपके बच्चे को बढ़ने और सीखने में सहायता करते हैं।
किंडरगार्टन कार्यक्रम बच्चों के सीखने और विकास का मार्गदर्शन करने के लिए विक्टोरियन अर्ली इयर्स लर्निंग एंड डेवलपमेंट फ्रेमवर्क [Victorian Early Years Learning and Development Framework] (VEYLDF) का उपयोग करते हैं।
आपके किंडर किट में मौजूद हर चीज़ VEYLDF के एक या अधिक परिणामों से जुड़ती है।
- पहचान
- सीखना
- समुदाय
- संचार
- सकुशलता
बैकपैक
किंडर किट बैकपैकों का उपयोग हर दिन सामान ले जाने और खेलने के लिए किया जा सकता है।
आपका बच्चा पीछे लगे कार्डबोर्ड टैग पर चित्र बना सकता है, ताकि उसे पता चल सके कि कौन सा बैकपैक उसका है।
बैकपैक की ज़िप खोलें और वेल्क्रो टैब को नीचे चिपका दें, ताकि कल्पनाशील खेल के लिए फेल्ट सतह का उपयोग किया जा सके।
- बैकपैक की पट्टियों को कस लें या ढीला करें ताकि बैग आपके बच्चे की पीठ पर आए।
- फेल्ट स्टिकर्स से कहानी बनाएँ।
- नेम टैग पर ड्राइंग करने को बढ़ावा दें।
- पूर्व-लेखन कौशल का अभ्यास करें।
पढ़ना (रीडिंग)
पढ़ना (रीडिंग करना) परिवार के रूप में एक साथ समय बिताने का एक शानदार तरीका है। साक्षरता विकास के समर्थन में यह सबसे महत्वपूर्ण तरीकों में से एक तरीका है।
अपने बच्चे को नियमित रूप से कहानी सुनाने से उनकी कल्पनाशीलता और शब्दावली का विकास होता है।
- साथ-मिलकर एक पुस्तक चुनें।
- बैठने और पढ़ने के लिए एक आरामदायक जगह खोजें।
- अपने बच्चे से पूछें कि कहानी में आगे क्या होगा।
- पात्रों से मेल खाने के लिए अलग-अलग आवाज़ों में पढ़ें।
ड्राइंग करना और मार्क मेकिंग (निशान बनाना)
चित्रकारी और चिह्न बनाने से बच्चों को स्वयं को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलती है। कागज पर क्रेयॉन के साथ प्रयोग करके, बच्चे:
- फाइन मोटर कौशल विकसित करते हैं, जो लिखना सीखने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं
- अपने हाथ-आंख के समन्वय में सुधार करते हैं
- रंगों, आकारों, पैटर्न और रेखाओं के बारे में सीखते हैं
- रचनात्मकता व्यक्त करते हैं
- दूसरों के साथ संवाद करते हैं।
- अपने बच्चे को ड्राइंग की प्रक्रिया का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
- अपने बच्चे से उसके चित्र के बारे में बात करने के लिए खुले प्रश्न पूछें।
- आपके द्वारा देखे गए रंगों और आकृतियों के नाम बताइए।
रचनात्मक गतिविधियाँ
क्रिएटिव प्ले (रचनात्मक खेल) आपके बच्चे की सभी 5 इंद्रियों - दृष्टि, गंध, श्रवण, स्पर्श और स्वाद - को उत्तेजित करता है। यह आपके आस-पास की दुनिया के बारे में पता लगाने, खोजने और सीखने का एक मजेदार तरीका है।
- अपने बच्चे को यह दिखाकर उसका जुझारुपन प्रोत्साहित करें कि फिर से शुरुआत करना ठीक है। यदि ब्लॉक गिर जाएं, तो कुछ गहरी साँसें लें और साथ मिलकर दोबारा बनाएं।
- प्लेडॉफ़ को एक गेंद के आकार में रोल करने की कोशिश करें, अलग-अलग आकार बनाएं, इसे चपटा करें, इसे दबायें।
- एक साथ संगीत बनाएं। ताली बजाकर या घर पर मौजूद वस्तुओं पर टैप करके अलग-अलग लय और बीट्स बनाएं।
आउटडोर (बाहर मैदान में) खेलकूद
निगरानी करके किया जाने वाले आउटडोर खेल आपके बच्चे के लिए विकास, वृद्धि और भलाई का एक बड़ा हिस्सा होते हैं।
बच्चे निम्नलिखित कर सकते हैं:
- प्रकृति का अवलोकन करके विज्ञान की उनकी समझ को बढ़ाएं
- स्वतंत्रता की भावना महसूस करें
- दूसरे बच्चों के साथ सामाजिक तौर पर घुलना-मिलना
- खेलते समय अच्छे विकल्प चुनना सीखें और उनके बारे में जानें
- पूरे शरीर की गति, हाथ-आंख समन्वय और फाइन मोटर और रचनात्मकता कौशल विकसित करना।
- पत्तों के बारे में बात करें और विभिन्न रंगों और आकारों को नाम दें।
- एक साथ बीज बोएं।
- प्रकृति से जुड़ें। हमारे पर्यावरण की रक्षा करने के बारे में बात करें।
- सैंडकासल (रेत के किले) बनाएँ।
नाटकीय खेल
नाटकीय खेल बच्चों को काल्पनिक कहानियों की नकल करने और अन्य पात्रों की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
महत्वपूर्ण भाषा और सामाजिक कौशल का अभ्यास करने के लिए बच्चे नाटकीय खेल का उपयोग करते हैं, जिनमें शामिल हैं:
- नई दुनिया की खोजबीन और निर्माण करना
- साझा करना और एक-एक करके बारी लेना
- एक दूसरे के साथ बातचीत और समझौते करने के तरीके।
- अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में जानवरों के नाम बताएं।
- पात्र बनाएँ।
- कहानियाँ बनाएँ।
- भावनाओं और विभिन्न संवेदनाओं का पता लगाने और उन्हें व्यक्त करने के लिए जानवरों का उपयोग करें।
गेम्स
परिवार और दोस्तों के साथ खेल खेलना आपके बच्चे के सामाजिक कौशल का निर्माण करने का एक शानदार तरीका है।
गेम्स (खेलों) से बच्चों को संख्यात्मकता, भाषा और समस्या को सुलझाने के कौशल सीखने में मदद मिल सकती है।
- खेल के नियम सीखें और एक-एक करके बारी लेने का अभ्यास करें।
- समस्या समाधान और स्मृति कौशल को मजबूत करें।
- संख्याओं पर चर्चा करें और वस्तुओं के साथ गिनती करने का अभ्यास करें।
समुदाय का निर्माण करें
खेल वह तरीका है जिससे बच्चे अपने और अपने आसपास की दुनिया के बारे में खोजते और सीखते हैं। बच्चों के लिए खेलना और सीखना साथ-साथ चलता है। आपके किंडर किट में शामिल चीज़ें विविधता और विभिन्न संस्कृतियों के बारे में बातचीत करने में आपकी सहायता करती हैं।
- अपने बच्चे से अन्य देशों और उनके मूल जानवरों के बारे में बात करें।
- दुनिया के नक्शे को देखें कि विभिन्न भाषाओं की शुरूआत कहाँ से होती है।
पहचान का सम्मान करें
बच्चों को सभी संस्कृतियों के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करने से समझ, स्वीकृति और गर्व का निर्माण होता है। एबोरिजनल (आदिवासी) और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर संस्कृतियां, और यहां विक्टोरिया में, कूरी संस्कृतियां, आज जीवित और संपन्न हैं। हमें किट्स में लेखकों और कलाकारों के तौर पर उनका जश्न मनाने पर गर्व है।
यहां कुछ गतिविधियां दी गई हैं जो आपके बच्चे को कूरी परंपराओं और संस्कृतियों के बारे में और अधिक जानने में मदद करेंगी:
- वस्तुओं या जानवरों के लिए कूरी संस्कृति के चिन्ह जानें।
- कूरी संस्कृतियों, मार्गदर्शकों और नायकों के बारे में जानें और बात करें।
- राष्ट्र की अभिस्वीकृति के महत्व की खोज करें।
ऑस्लान में पुस्तकें
ऑस्लान विक्टोरिया के अर्ली चाइल्डहुड लेंग्वेज़ प्रोग्राम में इस्तेमाल की जाने वाली सांकेतिक भाषा है। यह कार्यक्रम कुछ किंडरगार्टन में उपलब्ध है।
बच्चों को कम उम्र में दूसरी भाषा सीखने के कई फायदे हैं, जिनमें शामिल हैं:
- पढ़ने और लिखने की पूर्वक्षमता कुशलताओं में वृद्धि
- बेहतर लचीली सोच
- आत्म-सम्मान और कल्याण में वृद्धि
- मजबूत सांस्कृतिक पहचान।
2026 किंडर किट में शामिल कई पुस्तकों में ऑस्लान अनुवाद उपलब्ध हैं।
- ऑस्लान के माध्यम से भावनाओं को व्यक्त करें।
- ऑस्लान में नमस्ते कहें।
बाल सुरक्षा, कल्याण और अतिरिक्त सहायता
बच्चों की सुरक्षा और भलाई से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। अपने सेवा प्रदाताओं से पूछें कि वे बच्चों को कैसे सुरक्षित रखते हैं।
सभी बच्चे अलग-अलग तरीकों और अपनी गति से सीखते हैं। यदि आपको कोई चिंताएं हों तो अपने प्रारंभिक बचपन के शिक्षक से बात करें। यदि आपको या आपके बच्चे को अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है, तो निम्नलिखित तरीकों से सहायता उपलब्ध है:
- अपने डॉक्टर या मातृ एवं बाल स्वास्थ्य नर्स से मिलने के लिए एपॉइंटमेंट लें, ताकि आप अपने प्रश्नों के बारे में चर्चा कर सकें।
- जन्म से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों वाले विक्टोरियाई परिवारों के लिए, दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन कभी भी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य लाइन 13 22 29 पर कॉल करें।
अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन (प्रारम्भिक बाल्याकाल शिक्षा) में करियर
विक्टोरिया के बढ़ते किंडरगार्टन क्षेत्र में करियर शुरू करने पर विचार करें। अर्ली चाइल्डहुड टीचर या शिक्षक बनने में आपकी सहायता करने के लिए, निम्नलिखित साधन उपलब्ध हैं:
- पढ़ाई करने के अनुकूलनीय विकल्प
- उदार छात्रवृत्तियाँ
- वित्तीय प्रोत्साहन।
अपना किंडर किट दान करें
जब आपका बच्चा अपनी किंडर किट की वस्तुओं का उपयोग कर ले, तो कृपया उनका जिम्मेदारीपूर्वक निपटान करें।
यदि वस्तुएं अच्छी स्थिति में हैं, तो उन्हें किसी चैरिटी को दान करने पर विचार करें। अपने आप से पूछें 'क्या मैं इसे किसी मित्र को दूंगा?' यदि उत्तर हां है, तो चैरिटी को दान देना उचित है।
यदि आपकी वस्तुएं दान करने के लिए उपयुक्त नहीं हैं, तो कृपया उन्हें जहां तक संभव हो, रीसाइकिल करें।
कचरे को कम करने और उसका उचित तरीके से निपटान करने से स्वच्छ एवं हरित विक्टोरिया के निर्माण में मदद मिलती है।
Updated
