JavaScript is required

विक्टोरियन पाथवेज़ सर्टिफिकेट – VPC का अवलोकन (Overview of the VPC) - Hindi

[सुनहरों बालों वाले और काले बालों वाले विद्यार्थी के साथ एक स्प्लिट स्क्रीन। ऑन-स्क्रीन टेक्स्ट: विक्टोरियन पाथवेज़ सर्टिफिकेट – VPC का अवलोकन।]

[कड़ी टोपी पहने एक युवक योजनाएँ देख रहा है। कारपेंट्री परिवेश में एक युवती कानों की सुरक्षा के लिए उपकरण लगा रही है।]

यदि आप वीसीई या वीसीई वोकेशनल मेजर पूरा करने के लिए तैयार या सक्षम नहीं हैं, तो विक्टोरियन पाथवेज़ सर्टिफिकेट, वीपीसी, एक नया विकल्प है।

[विद्यार्थी बास्केटबॉल खेल रहे हैं। एक युवक फैक्ट्री से होकर गुजर रहा है। एक युवती सर्किट बोर्ड देख रही है। कमर्शियल किचन में एक एप्रेंटिस ओवन से पाई की ट्रे निकाल रहा है।]

यह कक्षा 11 और 12 के लिए तैयार किया गया एक अनुकूलनशील सर्टिफिकेट है, जो आपको अपने जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक कुशलताएँ विकसित करने हेतु अतिरिक्त समर्थन प्रदान करता है।

वीपीसी आपको उच्चतर माध्यमिक योग्यता, प्रवेश स्तर के वीईटी कार्यक्रम, या सीधे रोजगार में जाने के लिए सहायता दे सकता है।

[वीपीसी सर्टिफिकेट के चिह्न, जिसके साथ एक स्टार वाले पदक की ओर जाते हुए तीर, मोर्टर बोर्ड के साथ कंप्यूटर स्क्रीन, और कड़ी टोपी पहने एक पुरुष है। चिह्न: एक गोले में 12 यूनिट्स के साथ स्पैनर और पेंसिल की ओर जाती रेखाएँ, दस्तावेज, कैलकुलेटर और 3-स्टार पुरस्कार।]

अपना वीपीसी हासिल करने के लिए आप लिटरेसी, न्यूमरेसी, वर्क रिलेटड स्किल्स, और पर्सनल डेवलेपमेंट स्किल्स में से कोर यूनिट्स के साथ कम से कम 12 यूनिट्स पूरी करेंगे/करेंगी।

[एक युवती बाहर पौधे की जड़ प्रणाली की जांच कर रही है। एक एप्रेंटिस मैकेनिक इंजन में स्पैनर का उपयोग कर रहा है। कड़ी टोपी और टूलबेल्ट पहने एक एप्रेंटिस निर्माणकर्मी चलकर निर्माण-स्थल पर जा रहा है। अस्पताल में स्क्रब्स पहने एक युवक व्हीलचेयर पर बैठे बुजुर्ग को ले जा रहा है।]

आप ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग या वर्क प्लेसमेंट्स के लिए वीसीई, वीसीई वोकेशनल मेजर, या वीईटी के साथ-साथ स्ट्रक्चर्ड वर्कप्लेस लर्निंग मान्यता से भी यूनिट्स शामिल कर सकते/सकती हैं।

[एक युवती पुस्तक में नोट्स लिख रही है। स्क्रीन पर टेक्स्ट: अपना मार्गपथ चुनें, vic.gov.au/oneVCE]

अगर आपको लगता है कि यह आपके लिए सही विकल्प हो सकता है, तो अपने शिक्षक या करियर पेशेवर से बात करें।

[विक्टोरिया राज्य सरकार का लोगो। स्क्रीन पर टेक्स्ट: विक्टोरिया सरकार द्वारा प्राधिकृत, 1 ट्रेज़री प्लेस, मेलबर्न]

विक्टोरिया सरकार मेलबर्न द्वारा प्राधिकृत।

[प्रतिलेख का अंत]

Updated