पोर्टेबल रेंटल बॉन्ड स्कीम के माध्यम से किराएदारों को अपने मौजूदा बॉन्ड को नई रेंटल प्रॉपर्टी में ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है।
इसका अर्थ यह है कि हो सकता है कि आपको शिफ्ट होने से पहले पूरे नए बॉन्ड का भुगतान करने की ज़रूरत न हो।
आप Residential Tenancies Bond Authority (RTBA - आवासीय किरायेदारी बॉन्ड प्राधिकरण) के माध्यम से आवेदन कर सकते/ती हैं। यह स्कीम वैकल्पिक है और इसका शुल्क $25 है।
बॉन्ड कौन ट्रांसफर कर सकता है
आप अपना बॉन्ड ट्रांसफर कर सकते/ती हैं यदि:
- आपके पिछले बॉन्ड के लिए दावा नहीं किया गया है और यह RTBA के पास है
- आपके पिछले बॉन्ड को निलंबित नहीं किया गया है और इसमें कोई लंबित ट्रांजेक्शन मौजूद नहीं है
- मौजूदा और नए दोनों बॉन्ड पर एक ही किराएदार सूचीबद्ध हैं
- दोनों रेंटल प्रॉपर्टी विक्टोरिया में ही हैं
- बॉन्ड पर नामित सभी किराएदार नियमों एवं शर्तों से सहमत हैं।
बॉन्ड कौन ट्रांसफर नहीं कर सकता है
आप अपना बॉन्ड ट्रांसफर नहीं कर सकते/ती हैं यदि:
- किराएदार शेयर हाउस (साझा घर) से किसी अन्य प्रॉपर्टी में शिफ्ट कर रहे हैं
- आप रूमिंग हाउस, कैरेवन पार्क या पार्ट4A ड्वेलिंग (रेजिडेंशियल पार्क) में रहते/ती हैं
- आपके बॉन्ड को Homes Victoria (होम्स विक्टोरिया) ऋण-राशि से फंड किया गया है
- आप पर पिछले बॉन्ड ट्रांसफर के लिए Victorian Government (विक्टोरियन सरकार) का बकाया शेष है।
आप RTBA वेबसाइट पर अपने बॉन्ड सारांश में यह जांच सकते/ती हैं कि यदि आपका बॉन्ड ट्रांसफर किया जा सकता है या नहीं।
अपना बॉन्ड कैसे ट्रांसफर करें
- अपनी नई प्रॉपर्टी के रेंटल प्रदाता या एस्टेट एजेंट को यह बताएँ कि आप बॉन्ड का भुगतान सीधे RTBA को करेंगे/गी।
- आपके रेंटल प्रदाता द्वारा बॉन्ड अनुरोध जमा किए जाने पर, आपको RTBA से ईमेल मिलेगी। आपके लिए विवरणों की समीक्षा करना और बॉन्ड लॉजमेंट को पूरा करना अनिवार्य है।
- यदि आप पात्र हैं, तो आपको इसे चुनना होगा, नियमों एवं शर्तों से सहमत होना होगा और $25 का शुल्क देना होगा।
- यदि आपके नए बॉन्ड की रकम आपके मौजूदा बॉन्ड से अधिक है, तो आपके लिए शेष बकाया देना भी अनिवार्य है।
बॉन्ड संबंधी दावे और विवाद
स्टैंडर्ड RTBA बॉन्ड के लिए दावे की प्रक्रिया या बॉन्ड के दावे के संबंध में विवाद प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यदि आप अपनी पिछली प्रॉपर्टी के लिए रेंटल प्रदाता के बॉन्ड संबंधी दावे से सहमत नहीं हैं, तो आप Rental Dispute Resolution Victoria (रेंटल डिस्प्यूट रेज़ोल्यूशन विक्टोरिया) या VCAT के माध्यम से उस दावे को चुनौती दे सकते/ती हैं।
आपका बॉन्ड ट्रांसफर होने के बाद भी, आपकी पिछली प्रॉपर्टी का रेंटल प्रदाता दावा कर सकता है।
यदि दावा सफल होता है, तो Victorian Government (विक्टोरियन सरकार) पिछली प्रॉपर्टी के लिए रेंटल प्रदाता को बॉन्ड की कुल राशि तक के दावे का भुगतान करेगी।
फिर आपको यह राशि Victorian Government (विक्टोरियन सरकार) को वापस करनी होगी।
यदि बॉन्ड ट्रांसफर के बाद आप पर कोई रकम बकाया है
यदि पिछले बॉन्ड ट्रांसफर के बाद भी आप पर कोई रकम बकाया है, तो हम आपसे दोबारा भुगतान करने के विकल्पों के बारे में बात करने के लिए संपर्क करेंगे।
यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे/ही हैं, तो भुगतान योजनाएँ उपलब्ध हैं।
रकम का भुगतान करने के लिए आपके पास 8 हफ़्तों का समय होगा। इस समय के बाद आपको रिमाइंडर नोटिस भेजे जाएँगे।
यदि पिछले बॉन्ड ट्रांसफर की रकम अभी भी आप पर बकाया है, तो आप इस स्कीम का इस्तेमाल नहीं कर सकते/ती हैं।
रेंटल प्रदाता की ओर से किसी भी कार्रवाई की ज़रूरत नहीं है।
बॉन्ड कब बंद होगा
बॉन्ड के लिए दावा किए जाने या बॉन्ड ट्रांसफर होने के बाद जब शेष राशि $0 रह जाती है, तो RTBA द्वारा बॉन्ड को बंद कर दिया जाएगा।
आमतौर पर पूछे जाने वाले प्रश्न
पोर्टेबल रेंटल बॉन्ड स्कीम के तहत क्या ट्रांसफर किया जाता है?
जब आप पोर्टेबल रेंटल बॉन्ड स्कीम का इस्तेमाल करते/ती हैं, तो आप अपनी मौजूदा बॉन्ड की रकम को अपनी नई रेंटल प्रॉपर्टी में ट्रांसफर कर देते/ती हैं।
यह स्कीम बॉन्ड से संबंधित अन्य बदलावों को कवर नहीं करती है, जैसे कि किराएदारोँ को बदलना या बॉन्ड से किराएदारों को हटाना।
यदि नई प्रॉपर्टी के लिए बॉन्ड की रकम मेरे मौजूदा बॉन्ड से कम है तो क्या होगा?
यदि नए बॉन्ड की रकम आपके मौजूदा बॉन्ड से कम है, और मौजूदा बॉन्ड के लिए कोई दावा नहीं किया गया है, तो शेष रकम किराएदारों को वापस कर दी जाएगी।
शेष रकम का भुगतान सामान्य RTBA बॉन्ड संबंधी दावा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
क्या मैं अपने मौजूदा बॉन्ड की रकम का केवल कुछ हिस्सा ही ट्रांसफर कर सकता/ती हूँ?
आप यह निर्णय नहीं ले सकते/ती हैं कि बॉन्ड की रकम का कितना हिस्सा ट्रांसफर किया जाए।
- यदि नए बॉन्ड की रकम पिछले बॉन्ड जितनी या उससे अधिक है, तो आपके मौजूदा बॉन्ड की पूरी रकम ट्रांसफर की जाएगी।
- यदि नए बॉन्ड की रकम पिछले बॉन्ड से कम है, तो केवल नए बॉन्ड के लिए ज़रूरी रकम ही ट्रांसफर की जाएगी।
- जब तक शेषरकम केलिए दावानहीं कियाजाता, यहरकम मौजूदा बॉन्डपर हीउपलब्ध रहेगी।
क्या मुझे अपना बॉन्ड ट्रांसफर करने से पहले नई लीज़ पर साइन करने की ज़रूरत है?
हाँ। यह आवश्यक है कि आपने नई प्रॉपर्टी के लिए लीज़ पर हस्ताक्षर कर दिए हों, लेकिन उस प्रॉपर्टी के लिए पहले से बॉन्ड का भुगतान न किया गया हो।
मैं कितनी बार बॉन्ड ट्रांसफर कर सकता/ती हूँ?
किसी भी नई रेंटल प्रॉपर्टी में शिफ्ट करने पर, आप बॉन्ड ट्रांसफर कर सकते/ती हैं, बशर्ते आप पात्रता नियमों को पूरा करते/ती हैं और आप पर पिछले किसी भी बॉन्ड ट्रांसफर की रकम बकाया नहीं है।
क्या Homes Victoria ऋण-राशि से फंडिड बॉन्ड को ट्रांसफर किया जा सकता है?
नहीं। Homes Victoria ऋण-राशि से फंडिड बॉन्ड को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।
ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसे मामलों में ऋण-राशि किसी विशेष रेंटल प्रॉपर्टी के लिए ही जारी की जाती है। जब प्रॉपर्टी के लिए किराएदारी समाप्त होती है, तो Homes Victoria को बॉन्ड की रकम वापस मिल जाती है।
आप अपनी अगली रेंटल प्रॉपर्टी के लिए Homes Victoria से नई बॉन्ड ऋण-राशि लेने के लिए आवेदन कर सकते/ती हैं।
क्या मैं नई रेंटल प्रॉपर्टी के लिए एक से अधिक बॉन्ड को ट्रांसफर कर सकता/ती हूँ?
नहीं। आप नई प्रॉपर्टी के बॉन्ड का भुगतान करने के लिए अलग-अलग किराए की प्रॉपर्टी के बॉन्ड को एक साथ नहीं मिला सकते हैं।
उदाहरण के लिए, यदि 2 लोग अलग-अलग किराए की प्रॉपर्टी से एक ही प्रॉपर्टी में शिफ्ट होते हैं, तो उनके मौजूदा बॉन्ड को एक नए बॉन्ड ट्रांसफर में मिलाया नहीं जा सकता।
क्या शेयर हाउस में रहने वाले किराएदार बॉन्ड ट्रांसफर कर सकते हैं?
हाँ, लेकिन केवल उन्हीं मामलों में जब:
- सभी किराएदार एक ही नई प्रॉपर्टी में शिफ्ट हो रहे हैं
- सभी किराएदार दोनों रेंटल एग्रीमेंट में सूचीबद्ध हैं
- सभी किराएदार बॉन्डट्रांसफर केलिए सहमतहैं।
Updated