On this page:
- यहाँ व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (vocational education and training) के बारे में समझाया गया है
- वीसीई और वीसीई वोकेशनल मेजर (VCE Vocational Major) में VET कार्यक्
- स्कूलों में VET का विस्तार हो रहा है
- स्कूल में शिक्षुताएँ और प्रशिक्षुताएँ (Apprenticeships and traineeships at school)
- और अधिक जानकारी
यहाँ व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (vocational education and training) के बारे में समझाया गया है
व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (VET) [Vocational Education and Training (VET)] में आप लक्षित और व्यावहारिक कुशलताएँ विकसित करना सीखते/सीखती हैं। आप जो कुशलताएँ सीखते/सीखती हैं, वे किसी करियर पथ से संबंधित होती हैं, इसलिए आप इनका उपयोग कार्यस्थल में या आगे के शिक्षा और प्रशिक्षण में कर सकते/सकती हैं। जब आप स्कूल में हों, तो अपनी पढ़ाई में आप कोई VET कोर्स या सर्टिफिकेट शामिल कर सकते/सकती हैं।
अपने वीसीई या वीसीई वोकेशनल मेजर (VCE Vocational Major) में VET शामिल करना
उच्चतर माध्यमिक स्कूली शिक्षा में VET महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जब आप अपने VCE या VCE VM की पढ़ाई में VET शामिल करते/करती हैं, तो आपको अपनी अभिरुचि के उद्योग में व्यावहारिक कुशलताएँ प्राप्त होती हैं।
VET के कोर्स:
- किसी विशिष्ट उद्योग में राष्ट्रीय रूप से मान्य योग्यता, या इसकी ओर क्रेडिट प्रदान करते हैं
- आपको अपना VCE पूरा करने की दिशा में योगदान देते हैं
- आपको स्कूल-आधारित शिक्षुताओं और प्रशिक्षुताओं (School-Based Apprenticeships and Traineeships) के माध्यम से अध्ययन करने का अवसर देते हैं, जो अक्सर वेतनीय कार्य होता है।
वीसीई और वीसीई वोकेशनल मेजर (VCE Vocational Major) में VET कार्यक्
-
अनेकानेक प्रकार के VET कार्यक्रम उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने VCE या वीसीई वोकेशनल मेजर (VCE Vocational Major) के हिस्से के रूप में चुन सकते/सकती हैं।
- VCE VET एग्रिकल्चर, हॉर्टिकल्चर, कंज़र्वेशन एंड इकोसिस्टम मैनेजमेंट
- VCE VET एनिमल केयर
- VCE VET एप्लाइड फैशन डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी
- VCE VET एप्लाइड लैंग्वेज
- VCE VET ऑटोमोटिव
- VCE VET बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन
- VCE VET बिजनेस
- VCE VET सिस्को
- VCE VET सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर
- VCE VET कम्युनिटी सर्विसेज़
- VCE VET क्रिएटिव एंड डिजिटल मीडिया
- VCE VET डांस
- VCE VET इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्री
- VCE VET इंजीनियरिंग स्टडीज़
- VCE VET इक्वाइन स्टडीज़
- VCE VET फर्निशिंग
- VCE VET हैयर एंड ब्यूटी
- VCE VET हेल्थ
- VCE VET हॉस्पिटेलिटी
- VCE VET इंफोर्मेशन एँड कम्युनिकेशन्स टेक्नोलॉजी
- VCE VET इंटिग्रेटड टेक्नोलॉजीज़
- VCE VET लैबोरेट्री स्किल्स
- VCE VET म्युज़िक
- VCE VET प्लंबिंग
- VCE VET स्मॉल बिजनेस
- VCE VET स्पोर्ट एंड रिक्रिएशन
- VCE VET विज़ुअल आर्ट्स
आपके स्कूल में जो VET कार्यक्रम उपलब्ध कराए जाते हैं, कृपया उनके बारे में अपने स्कूल के करियर काउंसलर से पूछें।
स्कूलों में VET का विस्तार हो रहा है
VCE का एक प्रमुख तत्व VET है, जिसमें वीसीई वोकेशनल मेजर (VCE Vocational Major) भी शामिल है। 2023 से स्कूलों के पास VET कार्यक्रम का प्राथमिकतापूर्ण वर्ग सुलभ होगा। प्राथमिकता वाले ये कार्यक्रम ऊँची मांग के क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। आप अपनी प्रबलताओं और रुचियों से मेल खाने वाले किसी कार्यक्रम का चयन कर सकते/सकती हैं।
2023 से प्राथमिकतापूर्ण VET पथों की सुलभता के बारे में अपने स्कूल के साथ बात करें।
क्या आप प्रेरणा की खोज कर रहे/रही हैं? हमारे VET चैंपियंस के बारे में देखें। ऊंची उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाले इन विक्टोरियावासियों ने VET पथमार्गों के माध्यम से सफलता हासिल की है।
स्कूल में शिक्षुताएँ और प्रशिक्षुताएँ (Apprenticeships and traineeships at school)
आपके VCE या वीसीई वोकेशनल मेजर (VCE Vocational Major) में शिक्षुता या प्रशिक्षुता (apprenticeship or traineeship) भी शामिल हो सकती है। स्कूल में शिक्षुता (apprenticeship) या प्रशिक्षुता (traineeship) शुरू करने का अर्थ है कि आप कार्यक्षेत्र में वेतनीय प्रशिक्षण हासिल कर सकते/सकती हैं, जो आपको एक योग्यता के मार्ग पर ले जाता है। स्कूल-आधारित शिक्षुताएँ (apprenticeship) और प्रशिक्षुताएँ (traineeship) आपको आत्मविश्वास और पेशेवर कुशलताएँ प्रदान करती है, जिसकी आवश्यकता कार्य-नियोक्ताओं को होती है।
और अधिक जानकारी
Reviewed 27 September 2022